बुलंदशहर: बुलंदशहर की मानसी अरोड़ा का रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर हुआ चयन
मानसी का शुरुवात से ही पढ़ाई में दिमाग था । मानसी ने 10वी तथा 12वी कक्षा में भी जिला टॉप किया था। बैंक ऑफ इंडिया नोएडा में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं मानसी, अपनी लगन और परिश्रम से नौकरी के साथ साथ मानसी ने बैंक से आने के बाद प्रतिदिन 4 घंटे पढ़ाई की और RBI की परीक्षा में अच्छा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है।