नागदा: नागझिरी में बीच रास्ते ट्रांसफार्मर दे रहा मौत को दावत, शिकायतों के बाद भी विभाग मौन
Nagda, Ujjain | Apr 14, 2026 विकास की बातें तो बहुत होती हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। मामला ग्राम नागझिरी का है, जहाँ एक विद्युत ट्रांसफार्मर ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गया है। अधिकारियों की चौखट घिसने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो अब ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।रास्ते के बिल्कुल करीब लगा यह विद्युत ट्रांसफार्मर किसी बड़े हादसे को खुला निमंत्रण दे