बेगूसराय: हर हर महादेव चौक स्थित बेगूसराय प्रमंडल बनाओ अभियान समिति की हुई बैठक, मटिहानी विधायक रहे मौजूद
हर हर महादेव चौक अवस्थित बेगूसराय प्रमंडल बनाओ अभियान समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें. इस मौके पर मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि बेगूसराय जिले के विकास एवं प्रशासनिक सुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने के लिए इसे प्रमंडल का दर्जा दिया जाना अत्यंत आवश्यक है.