देवरी: देवरी प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित
Deori, Giridih | Apr 16, 2026 देवरी प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार शाम 7 बजे अचानक आए तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। इस बेमौसम मौसम ने जेठिया फसल समेत कई अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।