तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ पैठानी टोला गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान दाऊद खां के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मामले की जांच जारी है।