अंबाह: द्रौपदी स्विमिंग पूल के गहरे पानी में डूबा 11 वर्षीय मासूम, स्विमिंग स्टाफ की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
Ambah, Morena | Jun 17, 2026 बड़फरा स्थित द्रौपदी स्विमिंग पूल में बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। पिनाहट निवासी 11 वर्षीय देव निषाद अपने माता-पिता के साथ स्विमिंग करने आया था। परिजन टिकट लेने में व्यस्त थे, तभी वह पूल के गहरे हिस्से में पहुंचकर डूबने लगा। मौके पर मौजूद स्विमिंग स्टाफ ने तुरंत उसे बाहर निकालकर सिविल अस्पताल अंबाह पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।