बरेली: बरेली के 300 बेड अस्पताल में राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल पर शुरू हुआ उत्तर प्रदेश का पहला विवाह पूर्व परामर्श केंद्र
300 बेड अस्पताल में राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल पर शुरू हुआ यह उत्तर प्रदेश का पहला विवाह पूर्व परामर्श केंद्र है।यहाँ विवाह से पहले और बाद के रिश्तों को भावनात्मक तौर पर संजोने की कोशिश हो रही है। सेंटर की प्रभारी तृप्ति शुक्ला बताती हैं – “कई बार दंपतियों के बीच संवाद की कमी, अपेक्षाओं का टकराव और भावनात्मक दूरी, रिश्ते को हिंसा तक पहुंचा देती है।