पन्ना: 55 साल से पन्ना में रह रहे अहिरवार समाज को नहीं मिल रहा जाति प्रमाण पत्र, कलेक्टर से लगाई गुहार!
Panna, Panna | Jun 8, 2026 हीरापुर गांव में 55 वर्षों से रह रहे विस्थापित अहिरवार समाज के परिवार आज भी जाति प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे हैं। 1967 में यूपी से आए इन ग्रामीणों के पास वैध दस्तावेज हैं, फिर भी प्रशासन 1970 से पहले का रिकॉर्ड मांग रहा है। आज युवाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी है।"