बरहरुवा: पूर्व रेल महाप्रबंधक ने बरहरवा स्टेशन का किया निरीक्षण, बरहरवा से किऊल तक थर्ड और फोर्थ लाइन का होगा विस्तारीकरण
पूर्व रेलवे महाप्रबंधक मिलिंद के देवस्कर ने शुक्रवार को मालदा डिवीजन के बरहरवा स्टेशन का विकास एवं यात्री सुरक्षा की वृद्धि को लेकर निरीक्षण किए हैं ।इस दौरान यात्री सुविधा, ओएसओपी स्टॉल, रनिंग रूम, पैनल रूम, यार्ड रीमॉडलिंग कार्य का बारिकी से पड़ताल किये है। इस दौरान सलाहकार समिति के सदस्य एसएससी मालदा डिवीजन के ललित पासवान ने जीएम को मांगपत्र सौंपा है।