गोपालगंज: भोरे थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान 2900 लीटर शराब बरामद
गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र से पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से 2900 लीटर शराब बरामद किया है। वहीं पुलिस ने शराब माफिया को चिन्हित किया है। बताया जाता है कि पुलिस ने वाहन जांच के दौरान यह कार्यवाही की है। इसकी जानकारी एसपी अवधेश दीक्षित ने गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे दी है।