बिसौली: भगतपुर गांव में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी, पांच भैंसों की मौत, मां-बेटी गंभीर रूप से घायल
बिसौली विकासखंड क्षेत्र के गांव भगतपुर में शुक्रवार को 3 बजे करीब बड़ा हादसा हो गया। गांव के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन अचानक टूटकर नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में आने से पांच भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रीना पुत्री रामखिलाड़ी और कमला पत्नी रामखिलाड़ी गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।