नगर में लंबे समय से बिल नही जमा करने वाले होटल रेस्टोरेंट घरों के कनेक्शन कटेंगे। जल संस्थान ने कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है। कनिष्ठ अभियंता गोपाल सिंह कार्की ने बताया कि 73 रेस्टोरेंट होटल घरों ने 10 से 12 साल से पानी का बिल जमा नही किये है। जिनके कनेक्शन काटे जाने है। सोमवार से लगातार अभियान चलाकर कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जाएगा।