सहारनपुर: दिवानी कचहरी में वृहद वृक्षारोपण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मनाया 'नो फ्यूल डे'
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सहारनपुर द्वारा दीवानी कचहरी परिसर में शुक्रवार सुबह 10:00 बजे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए ताकि हरित आवरण बढ़े और वायु व पर्यावरण में सुधार हो। जनपद न्यायाधीश सत्येंद्र कुमार ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं।