मैहर: श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारी बैठक शंकट मोचन मंदिर मे हुई संपन्न
नगर में आयोजित होने वाली भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की वार्षिक रथ यात्रा की तैयारी बैठक का शंकट मोचन मे हुआ आयोजन। आयोजन समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथ यात्रा आषाढ़ शुक्ल पक्ष तृतीया, दिनांक 16 जुलाई 2026 को निकाली जाएगी।