अररिया: पंचगछिया चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला घायल, इलाज जारी है
Araria, Araria | Feb 1, 2025 नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पंचगछिया चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में शनिवार को देर शाम 6:00 बजे की करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है.