अररिया: नगर थाना परिसर में सरस्वती पूजा और शव-ए-बरात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Araria, Araria | Feb 1, 2025 नगर थाना अररिया के परिसर में शनिवार को शाम 4 बजे के करीब सरस्वती पूजा व शव- ए -बरात पर्व को लेकर जिला पदाधिकारी अनिल कुमार व एसपी अंजनी कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया कि सरस्वती पूजा के दौरान हुड़दंग मचाने वाले पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।