अररिया: सदर अस्पताल परिसर में बने मातृ शिशु अस्पताल का जिला अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
Araria, Araria | Feb 1, 2025 अररिया सदर अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु अस्पताल का शनिवार को जिला पदाधिकारी अनिल कुमार और एसडीओ अनिकेत कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मातृ शिशु अस्पताल में शिफ्ट किए गए एसएनसूयू का बारीकी से निरीक्षण किया।