छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी कार्य को सुचारू पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को लोक निर्माण विभाग एवं जिला प्रभारी सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह ने सरगुजा जिले के डांडगांव उदयपुर जमग़ला धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव ने किसानों से संवाद कर खरीदी व्यवस्था की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया है।