ललितपुर: NH-44 स्थित बिरधा के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत, घंटो की मशक्कत के बाद कटर से बॉडी काटकर चालक को निकाला
नेशनल हाईवे 44 स्थित बिरधा बाईपास के पास रविवार दोपहर के समय दो ट्रकों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई।दुर्घटना के दौरान दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें एक ट्रक में फंसे हुए चालक को लोगों ने घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक से बाहर निकाला। वहीं दोनों ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका उपचार जारी था।