आरा: भाई की मौत का मातम खत्म नहीं हुआ कि बहन की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, घटना बभनौली के पास हुई है
Arrah, Bhojpur | Jun 15, 2026 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली के समीप एक बाइक सवार के द्वारा बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दिया गया। जिससे वह काफी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया बता दे की मृत महिला अपने भाई के श्राद्ध क्रम में शामिल होने आई थी और वापस लौट के दौरान यह हादसा हुआ।