चेरिया बरियारपुर: बसही स्थित बहियार से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जब्त की, शराब बनाने वाली कच्ची सामग्री को नष्ट किया
चेरियाबरियारपुर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया बेगूसराय जिला के वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सोमवार की दोपहर करीब 3:00 बजे चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसही स्थित बहियार से गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में शराब को जब्त कर मौके पर कच्ची सामग्री को नष्ट करने का कार्य किया गया है