चूरू: महिला एएसआई ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, कोर्ट परिसर में मिली नोटों की गड्डी एसपी को सौंपी
Churu, Churu | Jun 22, 2026 जहां आज के दौर में कई बार खाकी पर सवाल उठते रहते हैं, वहीं चूरू पुलिस की एएसआई सुमन ने अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस विभाग का मान बढ़ाया है। कोर्ट परिसर में सोमवार को ड्यूटी के दौरान मिली नोटों की गड्डी को उन्होंने बिना किसी लालच के सुरक्षित रखा और एसपी दफ्तर पहुंचकर एसपी निश्चय प्रसाद एम को इसकी जानकारी दी।