विधानसभा क्षेत्र में चल रहे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 की प्रगति का निरीक्षण नगर पालिका शाहपुरा की आयुक्त रिंकल गुप्ता ने किया। आयुक्त ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार पालिका क्षेत्र में नियुक्त बीएलओ और सहायक घर-घर जाकर मतदाता सूची से संबंधित प्रपत्र भरने का कार्य कर रहे हैं।