धनघटा थाना क्षेत्र के नन्हिया गांव में जमीनी विवाद के मामले में शुक्रवार को दोपहर में 1:00 बजे धनघटा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 10 नामजद व 18 से 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि जांच कर आरोपियों को गिरफ्त में लेते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।