धनघटा: घोरांग गांव में युवती से दुष्कर्म व जान माल की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म व जानमाल की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त लवकुश पुत्र जगन्नाथ निवासी घोरांग को हैसर बाजार चौराहे से शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस उप निरीक्षक हरिनारायण दीक्षित, कॉन्स्टेबल विनय कुमार सिंह, कांस्टेबल आलोक कुमार ने गिरफ्तार किया है।