धनघटा: नन्हिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, चार लोगों को मारपीट कर किया घायल
धनघटा थाना क्षेत्र के नन्हिया गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया है। वहीं पीड़ित गोरखनाथ ने धनघटा पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि न्यायालय में मामला विचाराधिन है। उसके बावजूद भी दबंगों ने खड़ी दीवार को गिरा दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।