लाडपुरा: कोटा में सड़क हादसे में घायल ऑटो ड्राइवर की मौत, ओवर स्पीड कार ने मारी टक्कर, स्कूल के 2 बच्चे भी घायल हुए
Ladpura, Kota | Apr 5, 2026 कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में घायल हुए ऑटो ड्राइवर की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। डीसीएम से एरोड्रम जाने वाली सड़क पर शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने स्कूल ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क से उछलकर करीब 10 फीट गहरे नाले में जा गिरा। उस वक्त ऑटो में पांच स्कूली बच्चे सवार थे। हादसे में दो बच्चों