अंबाह: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अंबाह में कांग्रेस का विरोध, बिस्मिल प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि
Ambah, Morena | Jun 24, 2026 अम्बाह के विश्मिल चौक पर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष बृजकिशोर सखवार के नेतृत्व में भरत तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। साथ ही स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराकर परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की गई।