मुरैना नगर: कब्रिस्तान इलाके में गतिमान एक्सप्रेस से हादसा, अज्ञात व्यक्ति की मौत, शव के उड़े परखच्चे, जीआरपी पहचान में जुटी
मुरैना जीआरपी थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।ग्वालियर की ओर जा रही गतिमान एक्सप्रेस के सामने पटरी पार करते समय वह आ गया।टक्कर इतनी भीषण थी कि शरीर क्षतिग्रस्त हो गया।मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है।पुलिस ने शव को मुरैना शवगृह में रखवाया है और पहचान के प्रयास तेज कर दिए है।