प्रतिबंधित कफ सिरप एसकफ और फैसिड्रिल की बरामदगी और इससे संबंधित केस की विवेचना क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हो गई है। एडिशनल सीपी मुख्यालय के आदेश के बाद क्राइम ब्रांच की विवेचना सेल की तीन सदस्यीय विशेष टीम गठित की गई है। यह विशेष टीम अब अंतरराष्ट्रीय गिरोह की परतें खोलेगी।