खरगोन. जिला मुख्यालय पर 300 बिस्तरों का जिला अस्पताल इन दिनों बारिश की मार झेल रहा है। अस्पताल में जगह-जगह पानी टपकने की समस्या सामने आ रही है। यहां डायलिसिस यूनिट सहित अन्य कई जगह पर छत से पानी टपक रहा है। वहीं जिम्मेदार औपचारिक जवाब देकर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे है। अस्पताल प्रबंधक का कहना है कि साल 1984 में बने भवन से पानी टपक रहा है, जबकि नए भवन