फिरोज़ाबाद: छोटी छपेटी इलाके में खरीददारी करते समय बीजेपी के पूर्व युवा नेता के साथ हुई बुरी तरह से मारपीट, आंख फूटी
फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के छोटी छपेटी इलाके पूर्व बीजेपी नेता आशीष गुप्ता के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। घायल की मानें तो वह खरीद दारी कर रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में हुड़दंग कर रहे लोगों से कहासूनी हो गयी। जिसके चलते बेरहमी से मारपीट कर दी। पूर्व बीजेपी नेता आशीष गुप्ता की एक आँख फुट गयी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।