एटा: सकीट के नगला काजी गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी
एटा सकीट थाना क्षेत्र स्थित नगला काजी गांव के पास शनिवार देर रात्रि दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के शव को कब्जे में