खुरई: नशे में तेज रफ़्तार बाइक चला रहे युवक की दुर्घटना में मौत, गांव में शराब बिक्री बनी कारण
Khurai, Sagar | Oct 16, 2026 गुरुवार शाम को देहात थाना के गमीरिया खुर्द में नशे में बाइक चला रहा युवक अपने दो साथियों के साथ घायल हो गया, इलाज के दौरान 20 वर्षीय बाइक सवार शिवा कोल निवासी खरखड़ी कटनी की मौत हो गई, तीनों युवक बिना बताये खेत मालिक की बाइक का लाक खोलकर ले गये थे, शराब के नशे के कारण अनियंत्रित होकर गिर गये,आज शुक्रवार सुबह 11 बजे किया जायेगा पोस्टमार्टम।