रामपुर: थाना टांडा क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान कहासुनी के चलते 62 वर्षीय रिटायर्ड होमगार्ड की हार्ट अटैक से हुई मौत
Rampur, Rampur | May 20, 2025 मंगलवार को सुबह दस बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर पीपली नायक निवासी 62 वर्षिय उमेश सिंह होमगार्ड रिटायर्ड थे। सोमवार को दोपहर किसी बात को लेकर परिवार में कहा सुनी हो गई। इस दौरान उमेश सिंह हार्ट अटैक आ गया। परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे रास्ते मे मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को शव का PM कराया गया।