लाडपुरा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया डकनिया और कोटा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण दिये अधिकारियों को निर्देश
Ladpura, Kota | Jan 12, 2024 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कोटा के डकनिया रेलवे स्टेशन और कोटा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।लगभाग 325 करोड की लागत से इन दोनों स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य चल रहा है। निरीक्षण के दौरान कोटा मंडल के डीआरएम मनीष तिवारी सहित कई रेलवे अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने स्पीकर बिरला को पुनर्विकास कार्योंं की प्रगति से अवगत कराया।