लाडपुरा: कांग्रेस पार्टी द्वारा अयोध्या राम मंदिर का न्योता ठुकराने पर भाजपा नेताओं ने सोनिया गांधी व खड़गे को लिखे पोस्टकार्ड
Ladpura, Kota | Jan 12, 2024 शहर में नयापुरा डाकघर पर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व अध्य्क्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जय श्री राम लिखे पोस्टकार्ड भेजे ताकि उन्हें सद्बुद्धि आये।भाजपा नेताओं ने कहा कि न्योता ठुकराने से कांग्रेस की मानसिकता सामने आ गयी ।