ट्रांस यमुना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग बेटी घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजन बताते हैं कि लड़की की फोन पर एक परिचित युवक से बातचीत होती थी, जिसके बहकावे की आशंका जताई जा रही है। परिजन पुलिस की मदद से उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।