एटा: कोत नगर क्षेत्र में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से शहर के मेन मार्केट, हाथी गेट सहित अन्य मार्केट में पसरा सन्नाटा
एटा में बुधवार सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके कारण शहर के मुख्य बाजार हाथी गेट सहित अन्य बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है।लंबे समय से पड़ रही गर्मी के बाद हुई इस बारिश से मौसम में बड़ा बदलाव आया है। आसमान में घने बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वातावरण सुहावना हो गया