रविवार शाम 3 बजे पीड़ित की तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ की गई थी जिसमें महिलाओं ने एक मनचले को पीटा था जिसका वीडियो वायरल भी हुआ था। इसी मामले में उसहैत पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।