गिरिडीह: बरमसिया स्थित श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम एवं मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन
बरमसिया स्थित श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम एवं मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को 12 बजे से किया गया। हर वर्ष 21 जून को आयोजित होने वाले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।