रूपवास क्षेत्र के नेशनल हाइवे संख्या 123 पर स्थित गहनौली थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार को पड़ोसी के बाड़े में आग लगाने के आरोप में बदमाश को गिरफ़्तार किया है। खुड़ासा गाँव के अमर सिंह गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि खेत पर क़ब्ज़ा करने की रंजिश को लेकर नरसी पुत्र नरपत गुर्जर ने रात को उसके बाड़े में आग लगा दी। बाड़े से सामान भी जल गया था