बांका जिले के 5 विधानसभा क्षेत्र में हुए दूसरे चरण में मतदान के दिन बुथ से लेकर हर सड़क के चौक चौराहा पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया था। जहां बांका जिले भर में बुथ से लेकर चौक चौराहों तक अर्धसैनिक बल के जवान तैनात थे। मंगलवार को प्रशासनिक पदाधिकारी ने दोपहर बाद करीब 2 बजे बताया कि अर्धसैनिक बल के तैनाती होने से शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया।