मुरैना नगर: बड़े गांव के पास दर्दनाक हादसा, ससुराल से लौट रहे युवक को यात्री बस ने मारी टक्कर,जिला अस्पताल में भर्ती।
मुरैना जिले के किशनपुर गांव निवासी 38 वर्षीय बलवीर पुत्र हरिशंकर कुशवाह अपनी पत्नी पप्पी के साथ अजेड़ा गांव से बाइक पर लौट रहे थे।दिमनी थाना क्षेत्र के बड़े गांव के पास सामने से आई यात्री बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बलवीर गंभीर घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी को मामूली चोट आई।राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां इलाज जारी है।फिलहाल।