शाहजहांपुर: कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला मानूज़ई में नगर निगम की घोर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। यहाँ सड़क किनारे बना खुला नाला लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। आज फिर एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन इस खुले नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि नाले की कम गहराई के चलते बड़ा हादसा टल गया और चालक सुरक्षित बच गया।.