गोपालगंज: बाजार मठिया गांव में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, कीटनाशक खाने से मौत की आशंका
विशंभरपुर थाना क्षेत्र के बाजार मठिया गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक को आनन फानन में सोमवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं चिकित्सकों ने अनुसार, युवक की कीटनाशक की दवा खाने से मौत की आशंका जाहिर की जा रही है।