देवघर: बघापत्थर गांव के पास शादी से लौट रहे लोगों का टोटो पलटा, तीन गंभीर रूप से घायल
शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए घायलों में एक 10 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बघापत्थर गांव के समीप की बताई जा रही हैं ।घटना को लेकर घायल मुरली पुजहर ने रविवार के शाम 5:00 बजे बताया कि सभी किस निदी गांव शादी समारोह में शामिल होने गए थे।