सतना समेत रीवा संभाग में पशचिमी हवाओं के प्रभाव सेभीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सोमवार इस सीजन कासबसे गर्म दिन रहा, जब अधिकतम तापमान 24 घंटे में 3डिग्री बढ़कर 44.8 डिग्री सेल्सियिस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री की वृद्धि के साथ 27.8 डिग्रीसेल्सियस रहा। इससे पहले 27 अप्रैल को अधिकतमतापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।