गरौठा: ग्रीन कॉरिडोर-2 के लिए सिमरधा फीडर आठ दिन रहेगा बंद, गरौठा क्षेत्र के गांवों में दिनभर नहीं आएगी बिजली
झांसी के गरौठा क्षेत्र में ग्रीन कॉरिडोर-2 परियोजना के तहत होने वाले निर्माण कार्य के चलते 2 जून से 9 जून तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक सिमरधा फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे निजी नलकूपों और घरेलू उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।