पिछोर: पिछोर थाना पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल
पिछोर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर ग्राम लभेडा में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है।पुलिस ने 51 वर्षीय आरोपी रामनिवास लोधी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बिजली के तार की जसी जब्त की।आरोपी को उप जेल पिछोर दाखिल किया गया है। ट्रैक्टर लेकर गया था खेत,शव मिला मेड़ पर। जिसका प्रेस नोट पुलिस द्वारा मीडिया को आज शनिवार शाम लगभग 7:00 बजे जारी किया।